भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Share

अनपरा,सोनभद्र (गिरीश तिवारी)-भारत के संविधान निर्माता, दलितों एवं वंचितों के अधिकारों के प्रखर प्रहरी, महान विधिवेत्ता एवं विचारक भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर अनपरा परियोजना आवासीय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और संघर्ष को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली।

इस अवसर पर भाजपा जिलाकार्यसमिति सदस्य श्री संजय तिवारी, पूर्व जिला सह संयोजक युवा मोर्चा श्री आकाश पाण्डेय, मण्डल महामंत्री कृष्णा चौरसिया, मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता आनंद दीक्षित, शक्तिकेन्द्र संयोजक महेंद्र शर्मा, सुनील जायसवाल, बूथ अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय, संतोष सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदानों को रेखांकित करते हुए उनके सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। सभी ने संकल्प लिया कि वे आंबेडकर जी के सपनों के भारत को साकार करने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे !

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *