सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
रायपुर थाना क्षेत्र के वन बहुआर गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से अचानक आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं।बताया जा रहा है कि घर में रखे गैस सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही देर में आग भड़क उठी और पूरा कमरा उसकी चपेट में आ गया।

आग बुझाने और खुद को बचाने की कोशिश में परिवार के चारों सदस्य झुलस गए।चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सावधानी बरतने की जरूरत की ओर संकेत कर रहा है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 18, 2026महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Breaking_NewsMay 18, 2026तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल,रेफर
सोनभद्र न्यूज़May 18, 2026शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत, एक गंभीर घायल
Breaking_NewsMay 17, 2026सोननदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, बरवाडीह गांव में पसरा मातम
