कोन/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी) कोन पुलिस ने अपराध की दुनिया में खलबली मचाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। झारखंड के गढ़वा जिले से जुड़े 15-15 हजार के इनामी चार कुख्यात अपराधी अमिला धाम दर्शन के बहाने सोनभद्र पहुंचे, लेकिन पुलिस की नजरों से बच न सके। थाना प्रभारी गोपाल जी के नेतृत्व में हुई इस ऑपरेशन ने झारखंड-बिहार बॉर्डर क्राइम नेटवर्क की कमर तोड़ दी।सूचना मिलने पर कोन पुलिस ने फौरन जाल बिछाया और रानीडीह क्षेत्र में संदिग्धों की घेराबंदी कर चारों अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान ब्रजेश पासवान, डब्बू यादव उर्फ शिवानंद, नरायण यादव और ललन प्रसाद के रूप में हुई है, जो सभी गढ़वा जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे।इन अपराधियों पर हत्या, लूट, रंगदारी जैसे गंभीर आरोप हैं। इनकी गिरफ्तारी पर झारखंड पुलिस ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस टीम में चाचीकला चौकी प्रभारी हवलदार पाल, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, कांस्टेबल पंकज राय और संजय यादव की सक्रिय भूमिका रही। चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है,थाना प्रभारी गोपाल जी ने कहा कि सोनभद्र पुलिस अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने देगी। आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार