सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-जुगैल थाना क्षेत्र
तेज रफ्तार और नशे में धुत एक पिकअप ड्राइवर ने मंगलवार को सड़क पर कहर बरपा दिया। चोपन से जुगैल की ओर जा रहे एक ऑटो में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद पिकअप की रफ्तार नहीं थमी और वह एक घर में घुस गया, जिससे वहां भी अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों का इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद वह भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। जुगैल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने प्रशासन की सड़कों पर ट्रैफिक निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
