(रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर एसओजी व थाना घोरावल पुलिस की संयुक्त टीम के अथक प्रयास से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो
अभियुक्त पुष्पराज यादव उर्फ श्याम यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र तथा आफताब पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम बहुअरा पुरानी बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को प्लास्टिक की 02 थैलियों में 500 ग्राम हेरोइन (कीमत रुपये लगभग 50 लाख), 03 अदद मोबाइल फोन व 2000/- रुपये नगद के साथ थाना घोरावल क्षेत्र के करीबराव मोड़ से गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना घोरावल पर धारा 8/21/27ए NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगणों के विरुद्ध टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है।

जाने क्या बोले अभियुक्त
सोनभद्र। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने बतया कि हम दोनों को लखनऊ अकबरी गेट के पास से अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान निवासी बाराबंकी ने हेरोईन दिया। आफताब से पूछने पर बताया कि अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान से हमारा परिचय हमारे भैया बबलू खान उर्फ मोहम्मद उमर पुत्र नूर मोहम्मद जेल हाजिर होने से पहले करवाये थे और बताये थे कि जब तक हम जेल में रहेंगे तब तक श्याम यादव उर्फ पुष्पराज के साथ जाकर अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान से हेरोईन लेकर धंधा करते रहना, वही हेरोईन हम लखनऊ अकबरी गेट के पास से अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान से लेकर अपने ठिकाने रॉबर्ट्सगंज पर जा रहे थे कि पुलिस द्वारा द्वारा पकड़ लिया गया। पूछने पर यह भी बताया कि हम लोग घर लाकर हेरोईन को छोटे-छोटे पैकटों में भरकर रॉबर्ट्सगंज व रामगढ़ के क्षेत्रों में पीने वाले व फुटकर बेचने वालों को बेचते हैं। पहले यह काम
मोहम्मद उमर उर्फ बबलू करवाते थे जब से वह जेल गए तब से मैं और श्याम यादव उर्फ पुष्पराज से मिलकर करवा रहा हूं, बेचने से जो भी मुनाफा होता है हम लोग आपस में बांट लेते हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर