सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह वायरल विडियो मामले पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही के लिए लिये गये समय बीत जाने के बावजूद ना तो आरोपियों पर मुकदमे की धारा बढ़ाई गई और ना ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी ही सुनिश्चित होने से नाराज़ सवर्ण समाज के लोगों ने शनिवार को स्वर्ण जयंती चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। इस दौरान अमितेश को न्याय दो की आवाज बुलंद किया। विरोध प्रदर्शन में पहुंचे पूर्वांचल नव निर्माण मंच के पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा 307 नहीं बढ़ाया जाता है तो सोनभद्र पुलिस अधीक्षक का घेराव किया जायेगा।

गिरीश पाण्डेय ने कहा कि विडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि आरोपी पीड़ित लड़के को इस कदर पीट रहे हैं कि उसकी जान ले लेंगे। बावजूद इसके पुलिस द्वारा धारा 307 नहीं लगाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। प्रदर्शन में शामिल सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय ने घटना को अमानवीय बताते हुए कहा कि यदि ऐसी घटना किसी दलित के साथ हुई होती तो अबतक उसका घर गिरा दिया गया होता। युवा राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव विवेक चौबे ने घटना की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से अमितेश को न्याय देने की मांग किया।

दिन भर चले प्रदर्शन और घंटों चक्का जाम के बाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं सीओ चारु चतुर्वेदी तथा अपर जिलाधिकारी सोनभद्र के द्वारा 2 दिन में कारवाई पूरी करने के आश्वासन पर प्रदर्शन एवं जाम समाप्त हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष राम सेवक पटेल, राजा पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, आशुतोष चतुर्वेदी,दीपक चौबे, अनुराग पाण्डेय, भानु तिवारी, संतोष पाण्डेय, मनीष तिवारी, आनंद शुक्ला,मदन मिश्रा, सोनू पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, शिवम सिंह, विवेक पटेल, पिंटू पटेल, सोनू विश्वकर्मा, अभिषेक चौबे, जय प्रकास चौबे, नागेंद्र राय, अभिषेक चौबे, शुभम पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में राजनीतिक दलों एवं समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
