रवि सिंह
दुद्धी,सोनभद्र। रेलवे स्टेशन दुद्धी पर आगंतुक दिव्यांगजनों को ट्रेन की सफर हेतु प्लेटफार्म पर आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है। जिसे देखते हुए चेयरमैन कमलेश मोहन ने मंगलवार को दिव्यांग यात्रियों की सुविधा व सेवा के लिये रेलवे स्टेशन प्रबंधन को व्हीलचेयर सौंपी।
स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार ने कहा कि ट्रेन से आने जाने वाले दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती थी। जिसके निदान हेतु चेयरमैन दुद्धी से जनहित में एक व्हीलचेयर मांग की गयी थी। उन्होंने मांग को गंभीरता से लेते हुए रेलवे स्टेशन प्रबंधन को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण व्हीलचेयर प्रदान की है। उसके लिए दुद्धी रेलवे परिवार उनका आभार व्यक्त किया है। चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि हिल स्टेशन की तरह नजारा दिखने वाले दुद्धी रेलवे स्टेशन वाकई आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि जनहित में यह कार्य हमारा दायित्व है और ऐसे कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि इस रूट से गुजरने वाली कुछ खास ट्रेनों के ठहराव की मांग रेलवे मंत्रालय से की गई है। उम्मीद है कि क्षेत्रवासियों को रेलवे की ओर से शीघ्र ही कुछ रहत मिलेगी। इस मौके पर मंडल सहायक अभियंता रेनुकूट परमानंद प्रसाद, एसएम निशांत कुमार,आजाद अंसारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार