मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे NH 58 पर डग्गामार वाहनों के टकराने से भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 15 लोग घायल हो गया है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा पर सभी का उपचार चल रहा है। बताया गया की खतौली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 58 का है जहां सवारी से भरी एक पिकअप गाड़ी रोड के किनारे खड़ी हुई थी तभी खतौली की ओर से आ रही सवारी से भरी एक और पिकअप कार ने रोड के किनारे खड़ी दूसरी पिकअप कार को टक्कर मार दी जिससे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कर में सवार दो लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकी 15 है लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ खतौली ने जानकारी देते हुए बताया कि एक सवारी से भरी पिकअप गाड़ी नेशनल हाईवे 58 पर खड़ी हुई थी तभी पीछे से आ रही एक और सवारियों से भरी पिकअप गाड़ी ने रोड पर खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी टक्कर लगने से मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
