सोनभद्र। जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में चयनित पांच लाभार्थियों को नियुक्त पत्र बांटा गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने जहां नए चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। वही आज पूरे प्रदेश में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें करीब 1112 कनिष्ठ सहायक और 22 एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसी कड़ी में सोनभद्र में भी 5 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस मौके पर जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ से जब जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों पर जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी। दरअसल, बीते दो दिनों में सोनभद्र जिले में लगातार दो प्रसूताओं को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। पहली घटना बीजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है, जहां रात में प्रसूता अस्पताल पहुंची तो गेट पर ताला लटका मिला।

मजबूरी में महिला को अस्पताल के सामने सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। दूसरी घटना ओबरा तहसील क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय के पास की है, जहां एंबुलेंस न पहुंचने पर परिजन बोलेरो से गर्भवती को अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही बोलेरो में प्रसव हो गया। इन घटनाओं पर संजीव गौड़ का कहना है कि सरकार की मंशा है कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जिनकी भी लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार