सोनभद्र। पतजलि योगपीठ हरिद्वार के दिशा निर्देशन पर पतंजलि योग परिवार सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री/ सोशल मीडिया जिला प्रभारी योगी संकट मोचन के अथक अखंड, प्रचंड,पुरुषार्थ के द्वारा 11 दिवसीय योग शिविर इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।इंजीनियरिंग कॉलेज के विभागध्यक्ष सहित सभी छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर योग शिविर में प्रतिभाग किये तथा योग से होने वाले लाभ के बारीकियों को समझे, योगी संकट मोचन द्वारा सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया।

यह भी बताया गया कि आप अपने घर, परिवार, रिश्तेदारों के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से और लोगों को भी योग से होने वाले लाभ को बताएं, ताकि परम पूज्य स्वामी बाबा रामदेव जी के सपनों को साकार कर हर घर योग,घर-घर योग पहुंचाया जा सके।
पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने योगी संकट मोचन द्वारा योग के प्रति किये जा रहे सराहनीय कार्यो की प्रशंसा करते हुए बहुत जल्द ही भव्य कार्यक्रम में सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर