कासगंज। जिले में सब्जी में नमक कम होने पर पति ने 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या कर दी। उसे लात-घूसों से पीटा, फिर छत से फेंक दिया। चीख सुनकर दौड़ते हुए सास पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।वारदात के बाद पति गांव के बाहर खाली मकान में छिपा था। बुधवार देर रात गांव वालों ने उसे ढूंढ़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला ढक का है। महिला की सास बहू को गंभीर हालत में लेकर कासगंज जिला अस्पताल से अलीगढ़ लेकर पहुंची। जहां बहू की मौत हो गई बही मौके पर बहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
