दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-आगामी रामलीला आयोजन को ध्यान में रखते हुए सोमवार को दुद्धी तहसील परिसर स्थित श्रीरामलीला मंच की विधिवत साफ-सफाई कराई गई। नगर पंचायत दुद्धी के सफाई नायक जितेंद्र कुमार की देखरेख में नगर पंचायत की टीम ने टैंकर से पानी डालकर पूरे मंच की धुलाई कराई और डीडीटी दवा का छिड़काव किया।
घंटों चले इस अभियान के तहत मंच के कोने-कोने की धुलाई करने के बाद जगह-जगह रसायन का छिड़काव भी किया गया, जिससे मच्छरों और कीट-पतंगों को दूर रखा जा सके। आयोजन स्थल की स्वच्छता को लेकर नगर पंचायत की टीम पूरी सतर्कता बरत रही है।इस मौके पर रामलीला समिति के डायरेक्टर कमलेश कुमार कमल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कमलेश कुमार ने नगर पंचायत द्वारा किए गए इस साफ-सफाई अभियान की सराहना की और कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही रामलीला का आयोजन सुचारू रूप से संभव है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार