डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)– स्थानीय चौकी क्षेत्र के झूलन ट्राली के पास रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। झगड़े में रियासत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। हालांकि सोमवार सुबह दोनों पक्ष चोपन थाने पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंप दी।डाला चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने बताया कि अमरजीत पासवान पुत्र मुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने सेराज पुत्र नौसाद और रियासत पुत्र सलामत अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है, वहीं दूसरे पक्ष रियासत पुत्र सलामत निवासी झूलन ट्राली की तहरीर पर अमरजीत पुत्र मुन्ना, उनके भाई सोनलजीत, मां सोहरावती देवी और चाचा लक्ष्मण पासवान पुत्र स्व. दीनानाथ के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।थाना चोपन पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना में संलिप्त एक अभियुक्त सेराज अली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
