संवाददाता–संजय सिंह
चुर्क। चुर्क क्षेत्र के पुलिस लाइन चुर्क मार्ग पर पुलिस लाइन गैस गोदाम के आगे पुलिया के पास सड़क पर देर रात अज्ञात स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर हो गया बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए रोड के किनारे बेहोशी की अवस्था में दोनों युवक पड़े हुए थे राहगीर प्रदीप राय उर्फ मिंटू ने तुरंत 108 और चुर्क चौकी को कॉल कर सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दोनों युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया,अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक शिवम पुत्र अशोक कुमार लगभग 18 वर्ष निवासी चुर्क अरौली दूसरा घायल युवक पवन पुत्र राजकुमार लगभग 20 वर्ष निवासी चुर्क कोल्हूआ को काफी गंभीर चोट आने से वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि
जनपद सोनभद्र एक आधुनिक युग के रिमोट कंट्रोल से चालू होने वाली स्ट्रीट लाइट चुर्क पुलिस लाइन रोड पर लगाई गई थी जिसका उद्घाटन जिले की प्रभारी मंत्री ने किया था जिसमें क्षेत्र में खुशियों का ठिकाना नहीं था जो कुछ महीने चलने के बाद अब केवल अंधेरा ही अंधेरा रहता है जबकि उस सड़क पर आए दिन छिनैती की घटनाएं भी हो रही है फिर भी प्रशासन आंख मूंद कर बैठी है अब देखना यह होगा कि अब कब तक यह लाइट चालू होती है
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त