रिपोर्ट रवि सिंह
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला लौआ नदी के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 22 वर्षीय सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान