गोरखपुर : यूपी के गोरखपुर में उस वक्त दहशत मच गया जब एक युवक ने गन से फायरिंग की।फायरिंग का दो वीडियो सामने आया, एक में उस व्यक्ति द्वारा दाहिने हाथ से फायरिंग की गई , और दूसरे वीडियो में दोनों हाथ से फायरिंग करते हुए दिख रहा है, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर पुलिस को टैग कर दिया। हरकत में पुलिस ने जांच की तो एयरगन निकला। उसके बाद उस व्यक्ति को चेतावनी दे कर छोड़ दी। पुलिस जांच में पता चला कि यह वायरल वीडियो गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ चौकी के पास का है.शुक्रवार 26 सितंबर का। फायरिंग करने वाला व्यक्ति व्यक्ति राम सहित कन्नौजिया जो नौसड़ का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह दिवाली के पर्व को देखते हुए पहले ही ऑनलाइन एयरगन मंगाया और चेक कर के लिए फायरिंग की थी। उसी एयरगन का ट्रॉयल करते एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे कुछ लोग गलत तरीके से वायरल कर दिए। वही इस मामले में थाना प्रभारी गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि यह मामला,गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ चौकी के पास का है। 26 सितंबर को सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पुलिस को टैग कर शेयर किया था। जिसमे लिखा था कि यह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो खुलेआम अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा है और दहशत फैला रहा है। मौके पर जाकर हम लोगों ने चेक किया पूछताछ की तो मामला फर्जी निकला। उस व्यक्ति पर कोई मुकदमा नहीं है, बल्कि उसे व्यक्ति से पूछताछ में पता चला कि उसने दिवाली की वजह से एयर गन मंगाई थी और उसने उसी को सोशल मीडिया पर कहीं शेयर कर दिया था।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
