सोनभद्र। प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आज सर्किट हाउस के सभागार में शासन के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक की बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को सत प्रतिशत लाभानित करने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था मको बेहतर करने की आवश्यकता है। शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तभी देश पूर्ण विकसित राष्ट्र बनेगा, पूर्ण राष्ट्र बनने के लिए शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने की आवशयक है। इसलिए प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था के सुदृण करने हेतु अनेक प्रकार की योजनाए संचालित की हैं। इस मौके पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, विधायक घोरावल डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिला, जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागिश कुमार शुक्ला, डॉ0 अभिषेक मिश्र, रोहित मिश्रा, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें। इस मौके पर विकास से संबधित डाकुमेंट्री फ़िल्म दिखाई गयी, जिसे मा0 मंत्री ने देखा और सराहा। उन्होंने कहा की जनपद का विकास इसी प्रकार से होना चाहिए, जिस तरह से फ़िल्म में दिखाया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास