(रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के निर्देशन में आज 01.25 बजे एस.टी.एफ. व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हिन्दुआरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे मीरजापुर रोड से एक अदद डी.सी.एम. वाहन से 1806.56 किलोग्राम डोडा अफीम (अनुमानित कीमत 01 करोड़ 80 लाख 65 हजार 06 सौ रुपये) बरामद कर मौके से 02 नफर तस्करोंअकरम खां पुत्र मुल्तान खां निवासी मकरन्दपुर कुड्डा थाना भमौरा जनपद बरेली उम्र लगभग 35 वर्ष,व मो0 आरिफ पुत्र हनीफ अंसारी निवासी क्यूना शादीपुर थाना भमौरा जनपद बरेली उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 8/18/25/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तगणों के विरुद्ध टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि डोडा गांजा पोस्ता रांची झारखण्ड से लोडकर बरेली जनपद लेकर जाकर बेच देते हैं। जहां उन्हें अच्छी कीमत मिल जाती है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों उपरोक्तों का चालान कर दिया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
