संवाददाता -संजय सिंह
चुर्क/सोनभद्र – चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुर्क में चुर्क गांव के शराब पी रहे तीन व्यक्तियों की किसी बात को लेकर गाली गलौज हो गई। इसी को लेकर हुए झगड़े में पप्पू पुत्र कमला बियार निवासी चुर्क गांव के गुप्तांग पर झगड़े के दौरान चोट लग गई प्राप्त जानकारी के अनुसार चुर्क रेलवे रोड में ही शराब ठेका है जहां से शराब लेकर चुर्क गांव के पास तीन व्यक्ति शराब पी रहे थे। इनमें से तीनों चुर्क गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीनो से किसी बात पर गाली गलौज हो गई।

आरोप है कि इसी झगड़े के दौरान पप्पू पुत्र कमला बियार के गुप्तांग और शरीर पर चोट लग गई मारपीट की सूचना मिलने पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सुचना मिलते ही डायल 112 तथा चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव मय हमराह घटना स्थल पर पहुंचे तथा घायल को तत्काल जिला अस्पताल लोढ़ी भेजवाए जहा घायल का इलाज जारी है तथा मारपीट करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में ले कर घटना के सम्बन्ध में पुछताछ किया जा रहा है तथा मारपीट करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई किया गया है
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास