करमा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-थाना करमा पुलिस ने रविवार देर शाम अपनी तत्परता और सूझबूझ से एक युवक की जान बचाकर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। जानकारी के मुताबिक, चन्द्रेश कुमार (23) पुत्र अक्षैवर, निवासी थाना करमा क्षेत्र, आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव में था और आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करमा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को समझा-बुझाकर आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कर उसे आत्महत्या न करने का वचन दिलाया।थाना पुलिस ने युवक के पिता अक्षैवर को भी स्थिति से अवगत कराया और परिजनों को मानसिक सहारा दिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। क्षेत्र में इस कदम की सराहना की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 9, 202611 हजार वोल्ट के लटकते तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Breaking_NewsJune 9, 2026तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
Breaking_NewsJune 7, 2026सोनभद्र।एक ही यात्रा में दो बार टोल कटने से वाहन स्वामी परेशान, 10 दिन बाद भी नहीं लौटी राशि
सम्पादकीयJune 7, 2026डेढ़ साल से रिटायर होने के बाद 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला शिक्षिका दुद्धी तहसील का काट रही बेवजह चक्कर,अधिकारी मौन
