सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-राबर्ट्सगंज शहर की बदहाल सड़कों ने आखिरकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने पर मजबूर कर दिया। रविवार को ओवरब्रिज के नीचे धर्मशाला चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गड्ढामुक्त सड़क बनाने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को काला चश्मा पहनाए हुए पोस्टर लगाकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि भाजपा नेता जनता की परेशानी नहीं देख पा रहे हैं, जैसे उनकी आंखों पर काला चश्मा चढ़ा हुआ हो।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार गड्ढामुक्त सड़क का दावा करती है, लेकिन हकीकत में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। आए दिन वाहन पलट रहे हैं, लोग घायल हो रहे हैं, स्कूली बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। लेकिन भाजपा जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 5, 2026सोनभद्र: ऑटो चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी
Breaking_NewsApril 5, 2026सोनभद्र: “ऑपरेशन दहन” में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 68 मुकदमों का माल नष्ट
Breaking_NewsApril 5, 2026बिजली के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी, वर्षों से अंधेरे में जीने को मजबूर गांव
सोनभद्र न्यूज़April 5, 2026सोनभद्र में भारत का ‘टाइम मशीन’ यहां छुपा 160 करोड़ साल पुराना सच