AKD/ गिरीश तिवारी
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के नौवटलिया में तेलगुड़वा–कोन संपर्क मार्ग पर सोमवार को बालू लदा 22 चक्का ट्रेलर अचानक पिछले टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक रविचंद्रन और खलासी अमरेश यादव घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों को केबिन से निकालकर चोपन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।पीड़ित कमल ने बताया कि ट्रेलर पलटने से उनके घर की बाउंड्री दीवार टूट गई और पूरा बालू घर में घुस गया। बालू में दबकर एक मुर्गी और उसके दस बच्चे भी मर गए। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में की जा रही भारी सोलिंग को लगातार हो रही दुर्घटनाओं की वजह बताया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
