सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जनपद पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क को करारा झटका दिया है। झारखंड में चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन में सोनभद्र पुलिस की एसओजी टीम ने 13,400 से अधिक शीशियाँ प्रतिबंधित फेंसाड्रिल कफ सिरप की बरामद की हैं, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ दस लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से मुंबई निवासी ट्रक चालक वसीम शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोनभद्र पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झारखंड के रास्ते भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई टीम ने तत्काल पीछा शुरू किया और डाल्टेनगंज से रांची की ओर बढ़ रहे ट्रक को लातेहार के पास जाम में फंसे देख रांची पुलिस से संपर्क किया। साझा अभियान में ट्रक को मांडर थाना क्षेत्र में घेरकर पकड़ लिया गया।तलाशी के दौरान पुलिस ने चावल की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 13,400 शीशियाँ प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कीं।

आरोपी चालक ने पूछताछ में बताया कि यह माल उसे निवड़ी तक पहुंचाना था, जहां से एक अन्य चालक इसे बिहार के रास्ते आगे भेजने वाला था।सोनभद्र पुलिस ने बरामद सिरप और ट्रक की कुल कीमत करीब ₹1.10 करोड़ बताई है। आरोपी और बरामद माल को झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में सोनभद्र पुलिस की यह दूसरी बड़ी सफलता है। 18 अक्टूबर की रात राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दो कंटेनरों में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया था, जिसमें तीन तस्कर गिरफ्तार हुए थे। इन्हीं से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी पर यह ताज़ा कार्रवाई संभव हो सकी।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार