दुद्धी से महुली तक गूंजा वंदे मातरम, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हुई भव्य राष्ट्रीय एकता पदयात्रा

Share

दुद्धी /सोनभद्र(रवि सिंह)-
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार दोपहर दुद्धी रामलीला मैदान से महुली तक भव्य राष्ट्रीय एकता पद यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा दुद्धी के रामलीला मैदान से शुरू हुई, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल तथा एसी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संचालन में प्रदेश संयोजक नागेश देव पाण्डेय, जिला संयोजक प्रसन्न पटेल, दुद्धी विधानसभा के श्रवण सिंह गोड़, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दुद्धी दीपक शाह, कार्यक्रम संयोजक दिलीप पांडेय, तथा मंडल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई।

पदयात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर पत्ता गोदाम तक पहुंची,जिसमें सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज,जीआईसी सेंट मैरी,बेटर मिलेनियम, डीपीएस स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाते हुए पेट्रोल टंकी के पास दूसरे पड़ाव की यात्रा से सभी वापस हो गये,जिसके बाद यह यात्रा महुली की ओर बढ़ी। कनहर नदी पुल पर पहुंचने पर आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली के छात्र-छात्राएं तिरंगा लहराते हुए, “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय”, और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।आगे एम.एस. डिग्री कॉलेज पोलवा, मॉडर्न आईटीआई हिराचक, नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा, और शिवम इंटर कॉलेज महुली के छात्र-छात्राओं ने भी पदयात्रा में सहभागिता की। यात्रा में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं सहित भाजपा पदाधिकारी, व्यापारी संगठनों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।
यात्रा का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों के हाथों में लहराते हजारों तिरंगे झंडे थे, जो राष्ट्रीय एकता और जन-जागरण का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे।पदयात्रा आदर्श इंटर कॉलेज महुली के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर विद्यालय के चेयरमैन मकसूद आलम द्वारा सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात पदयात्रा महुली खेल मैदान में संपन्न हुई, जहां अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।जीत सिंह खरवार, उपाध्यक्ष एसी/एसटी आयोग ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाया। आज हमें उसी एकता और समरसता की प्रेरणा लेनी चाहिए।मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष इसलिए कहा गया क्योंकि उन्होंने रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया। यदि उस समय उनके दृढ़ नेतृत्व का योगदान न होता, तो आज भारत की एकता की तस्वीर कुछ और होती। अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन दिलीप पांडेय ने सफलतापूर्वक किया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौड़, आशीष तिवारी क्रय विक्रय अध्यक्ष, सुरेंद्र अग्रहरि, संजू तिवारी, मनोज मिश्रा सुषमा सिंह गौड़, प्रेमनारायण सिंह, मनोज सिंह बबलू, संदीप गुप्ता विशाल चौरसिया डॉक्टर गौरव सिंह रमीज आलम अंशुमन राय पियूष कसेरा,मनीष जायसवाल,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *