साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ठगी से बचने के बताए गए कई उपाय

Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह):-महिला थाना परिसर में कस्बा प्रभारी हरिकेश राम आजाद और महिला थाना प्रभारी संतु सरोज की अगुवाई में मंगलवार को साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता और विद्यार्थियों को बढ़ते ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी देना था। जिसके तहत जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बृहद रूप से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका सीधा लाइव प्रसारण दुद्धी थाने परिसर एलइडी टीवी से प्रसारित किया गयाजिसमे साइबर क्राइम स्पेशलिस्ट ट्रेनर अमित दुबे के द्वारा लाइव प्रसारण के माध्यम ठगी से बचने के हर पहलुओं को विस्तार पूर्वक समझाते हुए जागरूक किया तथा दुद्धी कस्बे के लोगों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारिया दी गईं। कार्यक्रम कस्बा प्रभारी ने बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अपने मोबाइल, बैंक खाते तथा सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा को लेकर सावधानी रखने की अपील किया।महिला थाना प्रभारी संतु सरोज ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साइबर जागरूक बनना जरूरी है ताकि अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब न हो सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कस्बे के लोग, महिलाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और उन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!