जनजाति गौरव दिवस पर सोनभद्र को मिली ऐतिहासिक सौगात, सीएम योगी ने दी करोड़ों की विकास परियोजनाएँ

Share

चोपन/सोनभद्र(AKD/ गिरीश तिवारी)-ओबरा तहसील क्षेत्र के चोपन रेलवे खेल मैदान में शुक्रवार का दिन इतिहास बन गया, जब जनजाति गौरव दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हजारों की भीड़ के बीच पहुंचे।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सीएम योगी ने उनके जीवन-संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने “अपना देश–अपना राज्य” का ऐसा बिगुल फूंका कि अंग्रेजी हुकूमत हिल उठी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोनभद्र को बड़ी विकास सौगात देते हुए 548 करोड़ रुपये की 432 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने बताया कि सोनभद्र अब सिर्फ ऊर्जा राजधानी नहीं, बल्कि पर्यटन, निवेश और जनजातीय विकास का मुख्य केंद्र बनने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल सोनभद्र में 2 लाख 81 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव आना यह सिद्ध करता है कि भविष्य का आर्थिक केंद्र अब यह जिला बन रहा है।कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री ने मंच से वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना सहित कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री आवास योजना से 23,973 परिवार लाभान्वित हुए हैं, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत 2.51 लाख से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन मिला है। सामूहिक विवाह योजना से 8,324 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

सीएम योगी ने कहा कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश की वह धड़कन है जहां 15 में से 14 जनजातियां निवास करती हैं और जनजातीय आबादी चार लाख से अधिक है, जो इसे जनजातीय इतिहास का गर्वित केंद्र बनाती है। सलखन फॉसिल पार्क में मिले 140 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्मों को यूनेस्को की मान्यता मिलना सोनभद्र को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करता है।मुख्यमंत्री ने जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय, राजकीय छात्रावास और कस्तूरबा विद्यालयों के विस्तार को बड़ा कदम बताया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा ही जनजातीय समाज को नई दिशा देगी। ऊर्जा क्षेत्र में 13,500 करोड़ की लागत से 1320 मेगावाट क्षमता वाला नया पावर प्लांट तैयार किया गया है। जिला अस्पताल को भी 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में विकसित किया गया है।मुख्यमंत्री ने यूपी-बिहार के अटूट संबंध को प्रभु श्रीराम और माता जानकी की पवित्रता से जोड़ते हुए कहा कि बिहार में मिले जनादेश ने साबित कर दिया है कि डबल इंजन सरकार पर जनता विश्वास करती है।

इस भव्य कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश यादव, सदर विधायक भूपेश चौबे, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व सांसद राम सकल, नरेंद्र कुशवाहा, जिला अध्यक्ष नंदलाल जी, जिला प्रभारी अनिल सिंह, जीत सिंह खरवार, श्रवण कुमार, शारदा खरवार, अमरेश शेरो, तीरथ राज, नागेश्वर गुण, विनोद खरवार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अनूप तिवारी, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल सहित भारी संख्या में नेता व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *