सोनभद्र: (AKD/गिरीश तिवारी)-
सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली स्थिति सामने आई है। जुगैल ग्राम पंचायत में बीते दो दिनों से जंगली सियार का आतंक बना हुआ है। सियार ने गांव में दहशत फैलाते हुए करीब 25 से अधिक लोगों पर हमला कर दिया है। हमलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घायल हुए हैं, वहीं कई मवेशी भी इसकी चपेट में आए हैं।सियार के लगातार हमलों से पूरे गांव में भय का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। घटना में घायल ग्रामीण इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के तौर पर टीटी और रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। लेकिन एंटी रेबीज सीरम उपलब्ध न होने के कारण सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।हालांकि, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भी एंटी रेबीज सीरम नहीं मिलने से पीड़ितों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य व्यवस्था की इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है। वन विभाग का कहना है कि सियार को पकड़ने की कोशिश की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उसे मार गिराया जाएगा।फिलहाल, जुगैल गांव के लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। सवाल यह है कि जब तक सियार पकड़ा नहीं जाता और अस्पतालों में जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं होतीं, तब तक ग्रामीणों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
