डाला/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-स्थानीय क्षेत्र में शुक्रवार को होने वाली लंबी विद्युत कटौती को लेकर विभाग ने अहम जानकारी जारी दी है। 132 केवी उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि 33/11 केवी डाला सबस्टेशन के 10 MVA-2 ट्रांसफार्मर से नई विद्युत लाइन के निर्माण व तकनीकी कार्य के चलते 28 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। कुल नौ घंटे की यह कटौती डाला और आसपास के कई इलाकों को प्रभावित करेगी।उन्होने बताया कि इस अवधि में रेक्सहवा, धौठाटोला, रासपहाड़ी और घमनवा फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। नई लाइन निर्माण का यह कार्य क्षेत्र में भविष्य की विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।विभाग ने फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से अपने आवश्यक घरेलू व दैनिक कार्य निपटा लें। साथ ही, मोबाइल चार्जिंग, पानी भरने और अन्य जरूरी तैयारियां पहले से कर लें, ताकि कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।बिजली विभाग ने भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कर सप्लाई को सामान्य करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार