सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- प्रदेश में प्रतिबंधित कोडीन सिरफ के सबसे बड़े अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सोनभद्र पुलिस ने ड्रग माफिया शुभम जायसवाल के पिता और पूरे खेल के संचालक भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर जनपद में ला लिया है। आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ थाईलैंड भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई ने उसकी मंशा को ध्वस्त कर दिया। जांच में सामने आया कि भोला प्रसाद जायसवाल शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के नाम पर भारी पैमाने पर कफ सिरफ की नकली बिलिंग कर भदोही, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र सहित कई जिलों में अवैध सप्लाई करता था।
पूरा वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://www.facebook.com/share/v/19beMqhW7y/
आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि झारखंड स्थित गोदाम से ही पूरे कोडीन नेटवर्क का संचालन होता था, जबकि वित्तीय लेनदेन सीए विष्णु अग्रवाल द्वारा संभाला जाता था। पुलिस और एसआईटी की संयुक्त जांच में करीब 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का खुलासा हुआ है, जिनमें शामिल अधिकांश फर्में धरातल पर अस्तित्वहीन पाई गईं। 18 अक्टूबर को चेकिंग में दो कंटेनरों से 1,19,675 शीशी बरामद की गई थीं, जिनकी कीमत लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये थी। इसके बाद सोनभद्र पुलिस की सतर्कता से 1 नवंबर को झारखंड के रांची में 134 पेटी में 13,400 अवैध कफ सिरफ, जबकि 3 नवंबर को गाजियाबाद में चार ट्रकों से 3 करोड़ 40 लाख रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरफ और 20 लाख रुपये की फंडिंग की नकदी बरामद की गई थी। अब एसआईटी और विभिन्न जिलों की पुलिस टीमें भोला प्रसाद जायसवाल से संयुक्त पूछताछ कर इस पूरे ड्रग नेटवर्क की जड़ों को एक-एक कर उखाड़ने की प्रक्रिया में जुट गई हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास