AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। पुसौली सेल टेक्स के सामने आज वह पल आया, जिसका इंतजार न सिर्फ सोलर सेक्टर बल्कि आम उपभोक्ता भी कर रहे थे।सुप्रिया सोलर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के शानदार शुभारंभ के साथ सोनभद्र ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में नई छलांग लगा दी। उद्घाटन के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने फीता काटकर योजना की औपचारिक शुरुआत की, और इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सबसे खास यह है कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत अब उपभोक्ताओं को 1,08,000 रुपये तक की भारी सब्सिडी मिलेगी, जो सीधे-सीधे लोगों की जेब में राहत और बिजली बिल को शून्य करने का मौका देती है। बढ़ती बिजली की कीमतों के बीच यह योजना जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं। उद्घाटन के दौरान सुप्रिया सोलर के डायरेक्टर्स राज, दिनेश कुमार और शानू पटेल ने बताया कि कंपनी ने आम उपभोक्ताओं के लिए खास व्यवस्था की है। सबसे बड़ी बात 0% डाउन पेमेंट पर सोलर प्लांट लगवाने की सुविधा और आसान फाइनेंस उपलब्ध है।

यानी अब आम परिवार भी बिना भारी रकम दिए सोलर पावर से अपने घर की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। डायरेक्टर्स का कहना है कि मात्र ₹35,000 में 2 किलोवाट सोलर सिस्टम उपलब्ध कराया जा रहा है, जो छोटे और मध्यम परिवारों के लिए पूरी तरह किफायती साबित होगा। इस सिस्टम के लगते ही बिजली बिल में भारी कमी आएगी और कई मामलों में बिल पूरी तरह बंद हो जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस योजना को जनहित की बड़ी पहल बताया और सुप्रिया सोलर की सुविधाओं की खुलकर सराहना की। मंच पर शिवप्रसाद पटेल, सीताराम पटेल, लवकुश तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह, अजीत सिंह, काजल जैसे सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे। वहीं यूपी नेडा के अधिकारी चंद्रशेखर ने योजना की तकनीकी और सरकारी प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। 2 दिसंबर की यह तारीख सुप्रिया सोलर और सोनभद्र दोनों के लिए ऐतिहासिक है। यह सिर्फ एक उद्घाटन नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में हजारों परिवारों को बिजली की आज़ादी देने की शुरुआत है। सोनभद्र में ऊर्जा क्रांति का आगाज़ हो चुका है और इस क्रांति के केंद्र में है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
