सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी) :- रावटसगंज कोतवाली अंतर्गत लोढ़ी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रथम वर्ष के छात्र युवराज सिंह 18 वर्ष का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के वक्त वह कमरे में अकेला था, क्योंकि साथ रहने वाले दो छात्र 27 नवंबर से बाहर थे।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की गहन जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शुरुआती अवलोकन में मामला आत्महत्या के रूप में दर्ज किया गया। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।युवराज मूल रूप से जयप्रकाश नगर ख्वासपुर, बलिया का निवासी था और पॉलिटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र था।सूचना मिलते ही मृतक का चाचा हॉस्टल पहुंच गया, जबकि परिजन बलिया से रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।हॉस्टल परिसर में घटना के बाद माहौल बेहद दुखद और स्तब्ध है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार