दुद्धी,सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में पांच दिन पहले बंधी में डूबे युवक का शव गुरूवार सुबह बांध के अंदर मिला। शव दिखाई देने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने शव देखते ही रो-रोकर हंगामा शुरू कर दिया और साफ आरोप लगाया कि यह सामान्य डूबने का मामला नहीं, बल्कि हत्या की आशंका है।परिजनों का कहना है कि युवक की खोजबीन में पुलिस ने लापरवाही की, अगर शुरुआत से गंभीरता दिखाई जाती तो संभव था कि उन्हें जल्द पता मिल जाता।

परिवार ने बताया कि कई बार पुलिस को तलाश तेज करने की मांग की गई, लेकिन देरी की गई, जिससे संदेह और गहरा गया है।शव मिलने की सूचना पर पुलिस बल, राजस्व टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।गांव में माहौल गमगीन है और लोग घटना से आहत हैं। परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
