सोनभद्र/दुद्धी(रवि सिंह)-तस्करों की बदलती चालें अब पुलिस के जाल में फँसने लगी हैं। रजखड़ घाटी में देर रात हुए सड़क हादसे ने शराब तस्करी के ऐसे नए तरीके को उजागर किया, जिसकी कल्पना भी नहीं थी। नेशनल हाइवे रीवा–रांची मार्ग पर चावल की बिल्टी का सहारा लेकर शराब ढोने का यह नेटवर्क पहली बार खुलकर सामने आया है।देर रात पंजाब से बिहार की ओर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।

जांच के दौरान ट्रक का दृश्य देखकर टीम सन्न रह गई—चावल की बिल्टी और बोरों के नाम पर अंदर भरी थी भारी मात्रा में शराब की पेटियाँ। ट्रक के पलटते ही तस्करी का पूरा खेल सतह पर आ गया।दुर्घटना में चालक व खलासी घायल पाए गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भेजा गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि ट्रक का नंबर प्लेट फर्जी था और UP 63 T 6441 नंबर का उपयोग कर शराब की अवैध सप्लाई चलाई जा रही थी।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर पूरे गिरोह की तहकीकात तेज कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि चावल की बिल्टी के नाम पर इस तरह की तस्करी कब से चल रही है और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार