बभनी/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-थाना क्षेत्र के बभनी गांव में शनिवार की सुबह बभनी मोड पर स्थित एक फल व्यवसायी की मौत अचानक चाय पीते-पीते हो गई।बेहोशी की हालत में जब लोग अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।बभनी थाना क्षेत्र के देवनाटोला गांव निवासी राजू 27 पुत्र चंद्रबली की सुबह अचानक मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। वहीं बाजार वासियों को हैरान कर दिया।राजू बभनी मोड पर फल बेचता था और परिवार का पालन पोषण करता था।शनिवार की सुबह सुबह वह ब्रश मंजन कर रहा था कि अचानक उसकी हालत बिगड़ी और बेहोश हो गया। परिजन उसे ओझा के पास ले गए।इसके बाद होश आ गया।घर वापस आने के बाद फिर तबीयत बिगड गयी।परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उपचार करने ही जा रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई और मृत घोषित कर दिया।राजू की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी।अभी ढेड़ वर्ष का एक बालक है ।घटना ने परिवार के साथ साथ इस पास के लोगों को हैरत में डाल दिया।घटना के बाद पूरा बाजार में सन्नाटा छा गया।मौत अचानक कैसे हुआ यह बात लोगों को हजम नहीं हो रहा था।घटना की सूचना मेमो के जरिए पुलिस को दी गई। पुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करना शुरू किया तो परिजनों ने इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मेमो के आधार पर सूचना मिली है परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी