(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी ने 6 दिसंबर को जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज और चाचा नेहरू पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, जबकि चाचा नेहरू पार्क में सदर विधायक भूपेश चौबे ने चित्र पर माल्यार्पण कर सहभोज का शुभारंभ किया।भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और समानता के प्रबल समर्थक थे। उनकी पुण्यतिथि हमें सामाजिक न्याय, शिक्षा और जातिगत भेदभाव के खिलाफ उनके संघर्ष को याद दिलाती है। उन्होंने हमेशा ऐसे समाज की बात की जिसमें सभी को बराबरी का अधिकार मिले।सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि गरीब, वंचित और दलित वर्ग की स्थिति सुधारने में बाबा साहब का योगदान ऐतिहासिक है। उन्होंने छुआछूत सहित कई कुरीतियों को खत्म करने का मार्ग दिखाया।

बौद्ध अनुयायी उन्हें निर्वाण प्राप्त महान व्यक्तित्व मानते हैं, इसलिए यह दिन महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत रावत, जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह, रामबली मौर्या, विनय श्रीवास्तव, अनूप तिवारी, पुष्पा सिंह, मनोज सोनकर, अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, अतुल पांडेय, गुड़िया त्रिपाठी, रजनीश रघुवंशी, कैलास त्रिपाठी, अनुपम तिवारी, रितु अग्रहरी, संजीव श्रीवास्तव, महेंद्र पांडेय, श्याम द्विवेदी, राजन पांडेय, प्रभात पटेल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
