(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र:- जिले में मतदान सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए की बैठक आज शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चल रही पुनरीक्षण प्रक्रिया में 04 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर फार्म वितरण, संग्रह और डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ ने 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करते हुए आज मतदान स्थलों पर राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ बैठक की। बीएलए ने भी बूथों पर पहुंचकर बीएलओ को पूरा सहयोग दिया।जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की है कि 09 दिसम्बर 2025 को होने वाली अगली बैठक में उनके बीएलए अनिवार्य रूप से शामिल हों। इस बैठक में बीएलओ अनुपस्थित, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तैयार कर बीएलए को दिखाएंगे तथा उनके हस्ताक्षर भी प्राप्त करेंगे। इसके बाद इन सूचियों को आवश्यकता अनुसार बीएलओ एप पर अपलोड किया जाएगा।जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में जारी।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार