सीओ दुद्धी ने विण्ढ़मगंज थाने में की अर्दली रूम बैठक, अनुशासन और जनसेवा पर खास जोर

Share

AKD / गिरीश तिवारी

सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने विण्ढ़मगंज थाने में अर्दली रूम आयोजित कर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लंबित प्रकरणों, विवेचनाओं की गुणवत्ता, बीट सूचना, वारंट–समन और कर्मचारियों से जुड़े विषयों की गहन जांच की गई।सीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपना कार्य समय से और पारदर्शिता के साथ पूरा करें।

लंबित विवेचनाओं का निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित निस्तारण प्राथमिकता रहे।उन्होंने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, साइबर अपराध रोकथाम, नशीले पदार्थों पर नियंत्रण और मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय व परिणाम देने वाली बनाने के निर्देश दिए।सीओ ने पूरे स्टाफ से अनुशासन, सतर्कता और प्रोफेशनल व्यवहार के साथ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *