भिंड में एक परिवार के तीन लोगों को सांप के काट लिया। जिसमे माँ- बेटी की अचानक मौत हो गई। जबकि 8 साल के बेटे की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य जमीन पर सौ रहे थे। दरअसल फूप थाना क्षेत्र के रानी विरंगवा गांव में मुकेश बरेठा अपनी पति और दो बच्चों के साथ रहता था। शनिवार की रात मुकेश का परिवार रोज की तरह घर में जमीन पर सौया था। तभी बीती रात अचानक एक सांप ने उसकी पत्नी बेटी और बेटे को काट लिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टर ने पत्नी राधा और उसकी 12 साल की बेटी ईशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका 8 साल का बेटा कान्हा की हालत गभीर होने से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। डॉक्टर ने जिसकी सूचना फूप थाना प्रभारी को दे दी। पुलिस ने माँ बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। डॉक्टर के मुताबिक परिवार के शरीर पर सांप के काटने के निशान देखे गए है। डॉ सांप के काटने से मौत बता रहे है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
