दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-शनिवार को दुद्धी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस दौरान भूमि विवाद सहित अन्य मामलों के कुल 23 जनशिकायती पत्र आये जिसमें 2 मामले का निस्तारण किया गया।शेष 21 मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए।

एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि फरियादियों के शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही संबंधित विभाग के अधिकारी ना करे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें।इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार अंजनी गुप्ता,नायब तहसीलदार ओपी सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार,बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान