दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को दुद्धी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भव्य हिंदू बाइक रैली और सम्मेलन का आयोजन किया गया। रैली में दुद्धी क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और भगवा झंडों से सजी बाइक रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।बाइक रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर रामनगर, तहसील तिराहा, शिवाजी तालाब, वार्ड नंबर चार, काली मंदिर होते हुए तहसील परिसर पहुंची, जहां यह रैली एक विशाल हिंदू सम्मेलन में परिवर्तित हो गई।

सम्मेलन में वक्ताओं ने सनातन धर्म की एकता, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका पर अपने विचार रखे और समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के समरसता प्रमुख राजेश सिंह ने कहा कि सभी हिंदू सहोदर भाई हैं और भारत भूमि को मां के रूप में मानते हैं। उन्होंने कहा कि जातियों में बंटा समाज दिखता जरूर है, लेकिन मूल रूप से सभी एक हैं। हिंदू समाज यदि एकजुट हो जाए तो कोई भी शक्ति उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। उन्होंने बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके अधिकारों और सुरक्षा के लिए एकजुट आवाज उठाने की बात कही।विशिष्ट वक्ता वीर अभिमन्यु सिंह ने सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधानपति निरंजन जायसवाल ने की और संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।सम्मेलन में जिला प्रचारक योगेश, नगर प्रचारक वशिष्ठ जी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अमन जायसवाल, मनोज मिश्रा, मनोज पटेल, रविंद्र जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, संदीप गुप्ता, विवेक शांडिल, विजय चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, नंदलाल अग्रहरि, कृष्ण देव, मनीष जायसवाल, पीयूष कसेरा, रंजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
