सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
रावटसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर बहेरवा गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ी कोयले से लदी ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना रात लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी ट्रक के कोयले से अचानक धुआं उठने लगा। यह देख पेट्रोल पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया और साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, क्योंकि पेट्रोल पंप के टैंकों में हजारों लीटर ज्वलनशील पदार्थ मौजूद था। आग फैलने की स्थिति में बड़ी दुर्घटना हो सकती थी पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि ट्रक पेट्रोल पंप पर खड़ी थी और उस समय चालक मौजूद नहीं था। जैसे ही कोयले में धुआं उठता दिखा, तुरंत सतर्कता बरतते हुए आग बुझाने की कोशिश की गई और दमकल विभाग को सूचित किया गया।दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार