म्योरपुर/सोनभद्र(रवि सिंह)-
स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला जंगल में सोमवार को 62 वर्षीय दिव्यांग वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरकत अली पुत्र इब्राहिम, निवासी किरवानी के रूप में हुई है, जो बीते एक सप्ताह से लापता था।सोमवार सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटकता शव देखा तो तत्काल ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।दिव्यांग वृद्ध का शव जिस अवस्था में मिला, उसे लेकर स्थानीय लोगों ने संदेह जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरकत अली ठीक से चल-फिर पाने में असमर्थ था, ऐसे में उसका पेड़ पर चढ़ना और इस तरह शव का जमीन से लटका होना कई सवाल खड़े करता है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 15, 2026सोनभद्र: विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक, स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार हटाने के निर्देश
सम्पादकीयMarch 15, 2026वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्त सम्मान समारोह सकुशल संपन्न
सम्पादकीयMarch 15, 202610 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कोन पुलिस की कार्रवाई
सम्पादकीयMarch 15, 2026उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण