रोशन शर्मा/जगरनाथ बैसवार
अनपरा,सोनभद्र – नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नं-14 मालवीय नगर निवासी सुशील यादव पुत्र राम मिलन यादव के अनुसार बीते शनिवार को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और सिम बंद होने को लेकर हिदायत दी गई जिसके बाद सिम बंद भी हो गया इस दौरान शनिवार से मंगलवार के बीच उनके यूको बैंक रेनूसागर खाते से 13000 रूपए और पत्नी के यूनियन बैंक ककरी खाते से 121000 रूपए दोनों ही खाते से कुल 134000 रूपए गायब हो गए और खातेधारक को खाते से रूपए गायब होने की भनक तक नहीं लगी कारण खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद होना बताया गया मंगलवार को बैंक पहुंचे व्यक्ति द्वारा उसके और पत्नी के खाते से कुल लाखों रूपए गायब होने की जानकारी मिलते ही आश्चर्य चकित रह गया शनिवार को आए कॉल के बाद सिम बंद होने के दौरान दोनों ही खाते से साइबर फ्रॉड होने की आशंका जताते हुए मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई को लेकर स्थानीय थाना पर लिखित तहरीर दी गई है !
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
