डाला/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)- अवैध तेल कालाबजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा और निर्णायक प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक ही दिन चोपन और अनपरा थाना क्षेत्रों में सुनियोजित व ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तेल माफिया के नेटवर्क को हिला दिया गया। इस डबल एक्शन में भारी मात्रा में अवैध डीजल-पेट्रोल, टैंकर और उपकरण बरामद किए गए हैं, जबकि तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पहली कार्रवाई थाना चोपन क्षेत्र के गुरमुरा में की गई, जहां पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 120 लीटर अवैध डीजल, 20 लीटर अवैध पेट्रोल, एक टैंकर, कई बड़े-छोटे खाली ड्रम, जर्केन, मोटर पंप और लोहे के कूपे बरामद किए।

इस दौरान राम आशीष कुमार और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि सोनू जायसवाल मौके से फरार हो गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में थाना चोपन में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।दूसरी बड़ी कार्रवाई थाना अनपरा क्षेत्र के बैरपान में हुई, जहां छापेमारी के दौरान 230 लीटर अवैध डीजल, खाली गैलन और प्लास्टिक पाइप बरामद किए गए।

मौके से अमरेश यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि जगत यादव फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। इस प्रकरण में भी थाना अनपरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि अवैध तेल कालाबजारी से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट जैसी कठोर धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी। सोनभद्र पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में अवैध कारोबार, कालाबजारी और जनविरोधी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsFebruary 8, 2026सनसनीखेज हत्या से दहला सोनभद्र, क्रेशर व्यवसायी की सिर कूचकर निर्मम हत्या
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026फुटपाथ के दुकानदारों की बैरिकेटिंग का जताया विरोध,जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन ,डीएम को सौंपा ज्ञापन
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश