डाला /सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरुवार को नगर क्षेत्र के बाजार स्थित हनुमान भैरो मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ और आरती हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मकर संक्रांति का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया।

सुबह करीब 11 बजे जय हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती संपन्न हुई। इसके बाद भंडारे में तैयार खिचड़ी का भोग पंडित मनोज शुक्ला द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान को अर्पित कराया गया।भंडारे का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने प्रसाद वितरण कर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर दान दिया और पुण्य लाभ अर्जित किया।जय हनुमान सेवा समिति द्वारा विगत 13 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार की शाम संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। इसके साथ ही हनुमान जन्मोत्सव पर हर वर्ष अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।नगर पंचायत अध्यक्ष ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व जन-कल्याण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने भगवान सूर्य से प्रार्थना की कि यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता लेकर आए।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
