
बीजपुर:(AKD/गिरीश तिवारी)-
बीजपूर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला बखरिहवा में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राममिलन प्रजापति (28) पुत्र तुलसी दास प्रजापति के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार राममिलन रात में अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर सोया था। दिन में काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने खपरैल हटाकर कमरे में प्रवेश किया, जहां वह मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर धनवंतरी चिकित्सालय, रिहंद नगर के शीतगृह में रखवा दिया गया।पुलिस के अनुसार शव के पास विषाक्त पदार्थ की शीशी मिली है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण जहर सेवन प्रतीत हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, वहीं मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप