शक्तिनगर:(AKD/गिरीश तिवारी)-
शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शक्तिनगर से ज्वालामुखी जाने वाले मार्ग पर लायंस स्कूल मोड़ के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार उदय कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक उदय कुशवाहा एनटीपीसी कॉलोनी, शक्तिनगर का निवासी था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व कॉलोनी के लोग अस्पताल पहुंच गए। युवक की असामयिक मौत से एनटीपीसी कॉलोनी सहित पूरे शक्तिनगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शक्तिनगर-ज्वालामुखी होते हुए कोटा और खड़िया मार्ग पर राख परिवहन में लगे भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही लगातार हादसों का कारण बन रही है। लोगों ने प्रशासन से यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
