सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)
जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। निजी अस्पतालों और झोला छाप डॉक्टरों की जांच के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आज़ाद बिंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।डॉ. कीर्ति आज़ाद बिंद ने सह-नोडल अधिकारी पर मनमानी और बिना सूचना के कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सह-नोडल अधिकारी द्वारा की जा रही जांच और कार्रवाई की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी, जिसके चलते वे प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया को सही जानकारी देने में असमर्थ हो रहे थे।
डॉ. कीर्ति आज़ाद का आरोप है कि सह-नोडल अधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर निजी अस्पतालों और झोला छाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी, जबकि उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रखा गया। इसी कारण नोडल पद पर बने रहना उन्हें औचित्यहीन लगा और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।नोडल अधिकारी के इस्तीफे और लगाए गए आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सह-नोडल अधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद को उनके पद से हटा दिया है।साथ ही डॉ. गुलाब शंकर यादव को निजी अस्पतालों और झोला छाप डॉक्टरों की जांच के लिए नया नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम