दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-स्थानीय टाऊन क्लब क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार शाम को 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट मैच के बाद प्रैक्टिस सेशन के दौरान 13 वर्षीय बादल शर्मा की उंगली बुरी तरह चोटिल हो गई। पटना की मशहूर ईशान किशन क्रिकेट अकादमी का यह छात्र साधारण प्रैक्टिस से अनजाने में गंभीर चोट का शिकार हो गया ।
घटना शाम करीब 4:15 बजे की है। महुली महुअरिया निवासी बादल पुत्र अंजनी शर्मा मैदान पर टीम के साथ प्रैक्टिस के दौरान हाथों से कैच प्रैक्टिस कर रहा था। अचानक तेज शॉट लगने से उसकी उंगली मुड़ गई। मैदान अध्यक्ष सुमित सोनी उसी वक्त मौके पर थे, जिन्होंने तुरंत बच्चे को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बच्चे को घर भेज दिया, लेकिन उंगली में गंभीर फ्रैक्चर होने की आशंका है।
पिता अंजनी शर्मा ने बताया कि बादल हाल ही में पटना अकादमी से छुट्टियों में घर आया था। क्रिकेट उसका जुनून है, लेकिन यह हादसा हमें हिला गया।स्थानीय क्रिकेट प्रेमी सुमित सोनी की तत्परता की सराहना कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
