
सोनभद्र:(रवि सिंह)
अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना विण्ढमगंज पुलिस ने 9 गोवंश के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज शिवकुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुड़ीसेमर से अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेश यादव पुत्र स्व. राम अवतार निवासी साउडीहा थाना हाथीनाला तथा अशोक यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम घिवही थाना विण्ढमगंज शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 3 गाय, 5 बछिया और 1 बछड़ा बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गोवंश को जंगलों से पकड़कर या ग्रामीणों से कम दामों में खरीदकर झारखंड के गढ़वा जनपद स्थित पशु मेले में बेचने ले जा रहे थे, जहां से इन्हें बिहार और बंगाल भेजा जाता है।इस संबंध में थाना विण्ढमगंज पर गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 26, 2026सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात
अपराधMarch 26, 2026डायन के शक में भसुर का हमला, मां-बेटी को पीटकर किया लहूलुहान
Breaking_NewsMarch 26, 2026डायन के शक में भसुर का हमला, मां-बेटी को पीटकर किया लहूलुहान
Breaking_NewsMarch 26, 2026योगी फोर्स का अनोखा एक्शन, तेज आवाज वाले वाहनों के लाउडस्पीकर पर चला बुलडोजर